Showing posts with label Online Attendance. Show all posts
Showing posts with label Online Attendance. Show all posts

Saturday, June 11, 2016

AEBAS मशीन पर हाजरी नहीं लगी तो अनुपस्तिथि दर्ज होगी

जी हाँ आप को बता दें की हाल ही में स्कूल एजुकेशन हरियाणा में इन दिनों मशीन आधारित हाजरी लगाने का प्रचलन चल रहा है जिसे डिस्ट्रिक्ट लेवल तथा ब्लाक लेवल के दफ्तरों में तो चालू किया जा चूका है लेकिन अभी भी काफी जगह पर यह शुरू नहीं किया जा सका है बता दें की यह बायोमेट्रिक मशीन एक से ज्यादा तरह की है जिन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है सबसे पहले डाटा को कंप्यूटर के माध्यम से इन्टरनेट पर फीड किया जाता है जिसमें विभिन्न तरह की जानकारी जैसे की नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर ईमेल तथा फ़ोन न. यह सभी जरूरी है जिनकी आवश्यकता पड़ती है इसके बिना जानकारी को ऑनलाइन नहीं किया जा सकता इसी के साथ डिपार्टमेंट, पद, जहाँ पोस्टिंग है वह जानकारी भी उपलब्ध करवानी पड़ती है

आपको बता दें की जब साडी सुचना फीड हो जाती है तुरंत प्रभाव से ही हाजरी लगायी जा सकती है हाजरी लगाने हेतु आधार नंबर को ही आधार बनाया गया है इस नंबर को याद रखना अब अनिवार्य है क्योंकि इसके आधार पर ही हाजरी लगेगी। हाजरी लगाने हेतु लास्ट के आठ डिजिट को कंप्यूटर में इन्टरनेट से जुडी हुयी मशीन में डालने होंगे जिसके तुरंत बाद आधार में दिए फिंगर प्रिंट के माध्यम से हाजरी लगायी जा सकती है ।

दिनांक 23-12-2015 के शिक्षा विभाग के पत्र अनुसार (www.schooleducationharyana.gov.in पर उपलब्ध) अगर किसी भी स्कूल में हाजरी ऑनलाइन नहीं लगायी जाती है तो नए साल की शुरुआत यानि की 01-01-2016 से विभागीय सिविल सर्विस पनिशमेंट नियम के तहत सख्त कार्यवाही करने बारे भी कहा गया है।

इस सिस्टम के लागु होने से काफी सवाल मन में आने लगते हैं जैसे की लीव कैसे ली जाएगी, मीटिंग अटेंड करने के लिए क्या प्रावधान करना होगा इत्यादि। जी हाँ इन सब के लिए भी प्रावधान किया गया है इन सब के लिए जो पोर्टल बनाया गया है। सबसे पहले अटेंडेंस वाली वेबसाइट - http://attendance.gov.in/ या फिर जो भी डिपार्टमेंट के अनुसार URL दिया गया है उस पोर्टल पर जाना होगा। http://attendance.gov.in वेबसाइट भारत के सभी दफ्तरों के लिए है जहाँ से रजिस्टर्ड कर्मचारियों की स्तिथि का पता लगाया जा सकता है इसी तरह से इस वेबसाइट के Sub-Domain भी हैं जैसे हरियाणा में शिक्षा विभाग http://hreedusrs.attendance.gov.in प्राइमरी के कर्मचारियों के लिए है इत्यादि।

CL / EL या छुट्टी भरने के लिए या टूर भरने के लिए
किसी भी कर्मचारी चाहे वो सरकारी हो या गैर सरकारी छुट्टी की आवश्यकता होती ही है इसी तरह से दफ्तर के कुछ कार्य भी होते हैं जिसके कारण आना जाना लगा रहता हैं कभी मीटिंग तो कभी ट्रेनिंग लेकिन इन सब के बीच उपस्तिथि दर्ज करवाने हेतु व्यवस्था की गयी हैं जैसे अगर मीटिंग या ट्रेनिंग हेतु दफ्तर से बहार जाना है तो टूर भर सकते हैं इसी तरह से अगर छुट्टी भरनी है तो वह भी ऑनलाइन भरने का प्रावधान है इन सब के लिए कर्मचारी को स्वयम या किसी की मदद से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर (जोकि डिपार्टमेंट द्वारा निर्धारित हो केवल वहीँ ) अपना टूर या छुट्टी अवश्य भर ले अन्यथा उस दिन गैर हाज़िर माने जायेंगे। आगामी भविष्य में देखा जाये तो सभी काम ऑनलाइन तथा हाई-टेक हो रहा है तो यह एक अच्छा कदम साबित हो सकता है।
शिक्षा विभाग हरियाणा के किसी भी पोर्टल पर जाने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करके जा सकते हैं।

AEBAS पोर्टल पर स्कूल का डाटा फीड करने हेतु आसान उपाए

जैसा की सभी जानते है इन दिनों AEBAS (Aadhar Enable Biometric Attendance System) का काम जोरो पर चल रहा है इसके लिए तरह तरह की हिदायते दी जा रही है तरह तरह के परफोर्मे भी मांगे जा रहे है इसी कड़ी में एक रेडी टू यूज एक्सेल फॉर्मेट तैयार है आपको सिर्फ इसे डाउनलोड करना है और अपने अनुसार भरवाना है इसे ऑनलाइन फॉर्मेट के अनुसार बनाया गया है यह आपको उस समय काम देगा जब आप किसी स्कूल में इनस्टॉल करने जायेंगे। इसी परफोर्मे में दो शीट बनी हुयी है पहली भरते ही दूसरा अपने आप ही 90% फिल हो जायेगा। आपको केवल कुछ बदलाव ही उसमें करने होंगे।
GHS/GSSS are to be registered on Secondary Education Portal
GMS/GPS are to be registered on Elementary Education Portal


Download Here - Detail of Haryana Government Officials