Sunday, February 26, 2017

Atal Pension Yojna (APY)

अटल पेंशन योजना सभी बैंक अकाउंट होल्डर्स के लिए मान्य है इस योजना के तहत जिन्होंने अपना अकाउंट 31st दिसम्बर 2015 से पहले खुलवाया है उनके अकाउंट में सरकार भी अपना योगदान देगी जोकि 1000/- या 50% जो भी कम होगा। 

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojna ( PMJJBY )

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सरकार द्वारा चलायी गयी एक सोशल सिक्यूरिटी स्कीम ( Social Security Scheme ) है। 

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana - PMSBY

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना  ( PMSBY ) सरकार द्वारा चलायी गयी एक एक्सीडेंट बीमा स्कीम है यह स्कीम श्री अरुण जेटली जी द्वारा फरवरी 2015 में शुरू की गयी जिसका उदेश्य सभी वर्ग के खाताधारकों को साल में केवल 12/- रूपए भरने पर 1 साल के लिए सुरक्षा बीमा उपलब्ध करवाया गया है

Sunday, February 19, 2017

PGT Computer Science Distance Education ( MCA / Msc Computer Science ) का फैंसला अब कमेटी के हाथ में

PGT Computer Science Distance Education ( MCA / Msc Computer Science ) पर एक विचारात्मक चर्चा 
PGT Computer Science Distance Education ( MCA / Msc Computer Science ) से सम्बंधित काफी तरह के विचार कैंडिडेट के मन में चल रहे है और काफी समय से चल रहे हैं यह एक विचारणीय विषय है की हम किस दिशा में जा रहे हैं आपको इस बात से अवगत करवा दें कि साल 2015 से ही हरियाणा सरकार के एक तुगलकी फरमान के कारण हजारो की संख्या में डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से MCA / Msc Computer Science शिक्षा ग्रहण करने वाले कैंडिडेट शिक्षा विभाग द्वारा निकाले गये HTET या लेक्चरर या Post Graduation Teachers की पोस्ट निकाली गयी थी। जिसकी क्वालिफिकेशन पर केस लग गया था जिसे हम कुछ इस प्रकार से समझते हैं| और कोशिश करेंगे की जितने भी केस हुए है उन सभी को एक ही जगह पर आप तक पहुंचाए जा सकें। 

केस डिटेल  1: 
CWP   -   19126 of 2015 (Sunil Sharma & Others)
Court  -    Punjab & Haryana High Court
Advocate:  R.K Malik
Case Detail: PGT Computer Science के लिए निकली हुयी पोस्ट में डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से की जाने वाली MCA / Msc Computer Science की डिग्री को रेगुलर के सामान मानना। 
Result:  Petition Dismissed
Link to Download Full CWP:  Download Here
(You have to fillup the detail as given above)


केस डिटेल  2: 
CWP   -   19199 of 2015 (Anil Kumar & Others)
Court  -    Punjab & Haryana High Court
Advocate:  Jasbir Mor
Case Detail:  PGT Computer Science के लिए निकली हुयी पोस्ट में B.Tech से बड़ी डिग्री M.Tech Computer Science (Regular Mode) की डिग्री को मानकर PGT Computer Science के लिए मान्य मानना। 
Result:  AICTE द्वारा कमेटी गठित करके यह देखा जायेगा की M.Tech क्वालिफिकेशन PGT Computer Science में मांगी जाने वाली क्वालिफिकेशन के बराबर है या नहीं जो भी कमेटी का फैंसला होगा वही मान्य होगा तब तक भर्ती को फाइनल नहीं किया जायेगा। कृपया पुरे फैसले के लिए केस की डिटेल साईट से देखें 

Link to Download Full CWP:  Download Here
(You have to fillup the detail as given above)

केस डिटेल  3: 


Sunday, December 18, 2016

सरकार द्वारा जारी नोटबन्दी (Demonetization) विमुद्रीकरण पर विश्लेषण

दिनांक 08-12-2016 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रैस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नोटबन्दी पर किए फैसले के अनुसार अगले ही दिन से 500 ओर 1000 के पुराने नोटो पर प्रतिबंध लगा दिया गया था| इसके बदले में 500 रुपये व 2000 रुपये मूल्य के नए नोट जारी किए जा रहे हैं| विभिन अनुमानो के मुताबिक लगभग 400 करोड़ की जाली करेंसी नोटेबन्दी के बाद खतम हो जाएगी| आप को बता दे कि पूरे भारत में एक रुपये का नोट व सिक्को को छोड़कर बाकी सभी तरह के नोट छापने का अधिकार सिर्फ ओर सिर्फ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानि RBI के पास है| एक रुपये के नोट पर वित सचिव हस्ताक्षर करता है| कोई भी सरकार नोट छापने पर उस पर नम्बरिंग करती है ताकि जारी की गयी मुद्रा (Currency) का सही से आंकलन किया जा सके| इसीलिए ही हर नोट के ऊपर अलग से नंबर तथा छापने का साल अंकित किया जाता है ताकि नोट छापने की जानकारी प्राप्त की जा सके| ओर बाज़ार में चल रहे नकली नोटो की पहचान भी की जा सके| रिजर्व बैंक के पास अब तक के अनुमान के अनुसार 14 लाख करोड़ से 16 लाख करोड़ रुपये के नोट बाज़ार में चल रहे थे अब देखना ये होगा की नोटो की किल्लत के चलते बाज़ार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाये जा रहे डिजिटल इंडिया को लोग कितना सफल बना पाएंगे
अक्सर लोग फटे हुये नोट को बाज़ार में जल्दी से जल्दी चलाना चाहते हैं ताकि यह उनके ही पल्ले या हिस्से में ना पड़ जाए या सरल भाषा में यू कहें की इस नोट के बाज़ार में ना लेने पर बेकार ना हो जाए परंतु ज़्यादातर लोग इस जानकारी से अनभिज्ञ होते हैं की फटे हुये नोट को आप बैंक में जाकर कभी भी बदल सकते हैं| यह नोट बैंक के द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास भेज दिये जाते हैं जिसका नंबर रिजर्व बैंक के डेटाबेस में से डिलीट या खतम करके उसके बदले में नया नोट जारी कर दिया जाता है ओर उन पुराने नोटों को जला दिया जाता है या छोटे-छोटे टुकड़े कर दिये जाते हैं ताकि वो बिलकुल भी उपयोग ना किए जा सके क्योंकि उनके बदले नए नोट जारी किए जा चुके होते हैं 
 1000 Rupees Note

क्या आप जानते हैं कि सुरक्षा कारणो से नोट के सिरियल नंबर में I,J,O,X,Y,Z अक्षर नहीं मिलते |

हर एक देश में अर्धव्यवस्था में वितिय लेन देन को चलाने के लिए सेंट्रल बैंक होता है जो सभी बैंकिंग सिस्टम (सभी बैंक) को कंट्रोल या नियंत्रित करता है| भारत में सेंट्रल बैंक ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ है जो भारत का सबसे बड़ा बैंक है ओर किसी भी प्रकार के लेनदेन या बाज़ार में कैश के चलन हेतु नयी नयी नीतियाँ बनाने से लेकर मुद्रा स्फीति (महंगाई को नियंत्रित करना) लोन की कीमते निर्धारण इत्यादि कार्य करता है |

रुपया किस किस रूप मे हो सकता है
केश (जो बैंक ने टोटल मुद्रा जारी करी है) , बैंक मे जमा को जोड़कर भारत की कुल जनसंख्या को जोड़ दे तो वह प्रति व्यक्ति के हिस्से आने वाली रकम आ जाएगी| जिसका उपयोग वह रोज़मर्रा की ज़िंदगी जीने के लिए उपयोग करता है  ( इसे M-3 के नाम से भी जाना जाता है )