Showing posts with label HTET. Show all posts
Showing posts with label HTET. Show all posts

Friday, November 8, 2019

HTET 2019 Admit Card for November 2019

HTET 2019 के एडमिट कार्ड bseh.org.in पर जारी किए हैं हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर HTET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अब HTET नवंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं। 

Monday, June 20, 2016

HTET Level 3 की आंसर की डाउनलोड करने बारे

शिक्षा विभाग के Board of School Education Haryana (BSEH) द्वारा ली गयी परीक्षा जिसमे सभी विषयों के HTET Level - 3  हेतु परीक्षा का आयोजन 18-06-2016 को किया गया था जिसकी आंसर की बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा चुकी है सभी परीक्षार्थी वेबसाइट से अपनी के को डाउनलोड कर सकते हैं।

जैसा की सबको विदित है यह परीक्षा पहले भी कैंसिल हो चुकी थी परन्तु इस बार यह सफलतापूर्वक संपन हो चुकी है इसमें विभिन विषयों में परीक्षा आयोजित करवाई गयी है जैसे बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, फाईन आर्ट्स, जियोग्राफी, हिंदी, हिस्ट्री, होम साइंस, मैथमेटिक्स, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन, पोलिटिकल साइंस, साईकोलोजी, पंजाबी, संस्कृत, सोसिओलोजी, उर्दू etc. इन विषयों की के बोर्ड की वेबसाइट से सम्बंधित इंडिया रिजल्ट्स पर उपलब्ध करवा दी गयी है। 

निम्न लिंक के द्वारा सभी विषयों की आंसर के डाउनलोड की जा सकती है।

Saturday, June 11, 2016

HTET 2015 Result Out Today

HTET 2015 लेवल 1 लेवल 2 का रिजल्ट आज आ चूका है जबकि लेवल तीन का पेपर 20 Feb 2016 को होना तय हुआ है।


ऊपर दिए गये एड्रेस पर जाकर HTET दोनों लेवल का रिजल्ट पता किया जा सकता है।

आईये जानते हैं HTET में बोर्ड ने क्या खोया क्या पाया

जैसा की सभी जानते हैं HTET की 14-November  2015 को लेवल तीन की हुयी परीक्षा रद कर दी गयी थी जिसका कारण पेपर लीक होना बताया गया था। अब यह परीक्षा कब होनी है यह तो कन्फर्म नहीं हैं लेकिन इस परीक्षा पर जो खर्च हुआ वह दोबारा होना तय है। आईये जानते हैं बोर्ड के द्वारा ली जा रही परीक्षा पर खर्च का अनुमान।

मान लेते हैं कुल 1.50 लाख विद्यार्थियों ने एक लेवल हेतु इस परीक्षा को दिया और तीनो लेवल के लिए 4.50 लाख टोटल विद्यार्थी हो गये (यह सब अनुमानित हैं ) बोर्ड द्वारा एक बार पेपर करवाने का खर्च अगर 10 करोड़ का अनुमानित आता हैं तो गणना निम्न प्रकार से हो सकती है।
4.50 x 600 (Per Candidate Fees) =   27    करोड़
4.50 x 700 (Per Candidate Fees) =  31.5   करोड़
4.50 x 650 (Per Candidate Fees) =  29.25 करोड़
अगर एवरेज 650 रूपए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों से देखा जाये तो 29.25 करोड़ इकठे होंगे जिसमें ऑनलाइन फार्म भरवाने से लेकर पेपर करवाने तक का खर्च घटाने पर कितनी बचत या लोस निकल आयेगा।
किसी भी तरह के Read to Use Formats प्राप्त करें –  Various Formats


HTET PGT Level - 3 का पेपर हुआ रद

एचटेट हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के पहले ही दिन कड़ी सुरक्षा के होते हुए भी लीक होने के कारण रद कर दिया गया है पेपर लीक होने की सुचना जींद से आई है परीक्षा केंद्र से दो युवकों को आंसर की  के साथ पकड़ा गया है जोकि उनके मोबाइल में थी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस द्वारा बोर्ड को सुचना देते ही शिक्षा बोर्ड ने पेपर को कैंसिल करने का फैंसला लिया है जींद में एक केंद्र में पेपर लीक होने का पुलिस को गुप्त सुचना लगते ही दो युवक भागकर एक खली प्लाट में घुस गये और मोबाइल फ़ोन फेंक दिया पुलिस ने दोनों युवको को पकड़कर मोबाइल बरामद कर लिए है और जांच चल रही है

HTET परीक्षा में पूर्व रखे इन बातों का ध्यान नहीं तो बैठने नहीं दिया जायेगा

14 व् 15 नवम्बर को होने वाली HTET की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आपको कुछ बातो का ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी अन्यथा आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ी सी जानकारी के आभाव में सेंटर की तरफ से आपको पेपर देने से मना किया जा सकता है। आपका पेपर सुखद तरीके से हो सके इस लिए निम्न बातो का ध्यान अवश्य रखें।

सबसे पहले तो आप अपना एक Valid ID Proof अपने साथ ले लेवें। (Voter Card, Aadhar Card, Driving License इत्यादि) इस बात का पूर्ण ध्यान रखे की आपकी फोटो उस प्रूफ पर पूरी तरह से साफ़ साफ़ दिखनी चाहिए इसी के साथ ही आपको उसकी फोटो प्रति भी लेकर जानी है जोकि सेंटर पर ही जमा करवा ली जाएगी।

आप अपने साथ जो रोल न. बोर्ड द्वारा जारी किया गया है उस पर फोटो लगा कर उसे किसी अधिकारी से Attest जरूर करवा ले वैसे तो भारत सरकार द्वारा Self Attested करने का आदेश न्यूज़ में देखने को मिला था पर हरियाणा सरकार द्वारा या विभिन विभागों द्वारा इसे मान्य नहीं किया जाता सो पहले ही यह करवा ले तो अच्छा है और इसी के साथ एक फोटो Attest करवा कर भी साथ ले जाये।

आपकी एंट्री एग्जाम शुरू होने से एक घंटा पहले ही हो जाएगी इसलिए समय का ध्यान जरूर रखे
किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को न लेकर आये या जमा करवा दे यह मान्य नहीं है
OMR शीट पर अपना Question Booklet Number and SET Code लिखना ना भूले और अटेंडेंस शीत पर सिग्नेचर अवश्य करे।